WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 जुलाई से ऐसे लोगों का फ्री राशन होगा बंद

Free Rashan: राशन कार्ड आज हमारे लिए खास दस्तावेज है। राशन कार्ड से कई जरुरी काम होते है जिनमे से एक है सरकारी योजनाओं का लाभ लेना। आपको बता दें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड जारी कियाजाता है, जिससे हमें सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री प्राप्त होती है।

ई-केवाईसी की आवश्यकता

अभी तक राशन कार्ड बनने के बाद कोई भी राशन ले सकता था लेकिन अब सरकार ने इस कार्ड का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इस प्रक्रिया से राशन कार्ड धारकों की जानकारी को अपडेट और सत्यापित किया जाता है। इस वजह से सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपको 1 जुलाई से राशन कार्ड का लाभ मिलना बंद हो सकता है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के फायदे

ई-केवाईसी के माध्यम से आप अपने परिवार के सदस्यों का नाम आसानी से राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं या हटवा भी सकते हैं। इससे नए सदस्यों कि जानकारी भी सरकार को हो जाती है और सदस्यों को भी लाभ मिलना शुरू हो जाता है। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता आती है और सरकार को परिवार के हिसाब से भविष्य में योजना बनाने में आसानी होती है।

ई-केवाईसी के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

ई-केवाईसी करवाने के लिए कुछ दस्तावेज का होना आपके पास जरुरी है :

1. घर के मुखिया और सभी सदस्यों का आधार कार्ड
2. बना हुआ राशन कार्ड
3. पैन कार्ड
4. आपका जाति व निवास प्रमाण पत्र
5. आय प्रमाण पत्र
6. पासपोर्ट साइज 2 फोटो
7. चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

ई-केवाईसी कराने के तरीके

ई-केवाईसी को आसानी से दो तरीकों से करवाया जा सकता है:

1. जन सेवा केंद्र:

– आप सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी जन सेवा केंद्र जाएं।
– अब अपने घर के सदस्यों की जानकारी दें।
– केंद्र संचालक आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट करेगा।
– अब सभी सदस्यों की फिंगरप्रिंट लकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

2. राशन कार्ड डीलर से:

– राशन कार्ड लेकर पास की उचित मूल्य की दुकान पर जाएं।
– डीलर आपके घर के सभी सदस्यों की बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कर देगा।

सावधानियां और सुझाव

ई-केवाईसी कराते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है:-

1. अपने सभी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
2. सही और सटीक जानकारी दें बनाने वाले को दें।
3. अगर आपको कोई समस्या हो तो तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
4. ई-केवाईसी की पावती अवश्य लें और उसे अपने पास संभालकर रखें।

अब राशन कार्ड की ई-केवाईसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया हो गयी है। इससे आपकी जानकारी राशन कार्ड में अपडेट हो जाती है और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पाने में भी मदद करती है। इसके साथ ही भविष्य में आने वाली योजनाओं का लाभ भी आपको आसानी से मिल जायेगा। इसलिए e-Kyc करवा लें और अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो जल्द से जल्द जाकर करवा लें। क्योंकि ये आप और आपके परिवार के लिए आवश्यक है। इसलिए इस काम में देरी न करें।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now