लाड़ली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश (MP) राज्य की गरीबी स्तर की बहन – बेटियों के लिए प्रति महीने निरंतर रूप से वित्तीय राशि तो दे ही रही है जिसका एक वर्ष पूरा हो चुका है और अब वित्तीय राशि के साथ इस योजना में कई लाभों को सुनिश्चित करवाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा अन्य विशेष सुविधाए भी महिलाओं के लिए घोषित की गई थी। अब उनपर तेज़ी से काम हो रहा है।
वित्तीय मदद देने के साथ राज्य सरकार के द्वारा लाड़ली बहना आवास योजना के लिए भी महिलाओं से आवेदन करने को कहा गया हैं। लाडली बहना योजना में आवास योजना जोड़े जाने के बाद एक ही आवेदन से दोनों योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आवेदन के बाद जिन महिलाओं को लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ मिलना है, उनका नाम Beneficiary लिस्ट में दिया जाना है।
सरकार द्वारा लाड़ली बहना आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट (Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List) में जिन महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं उनको 2024 में पक्के मकान हेतु 3 बार में किश्त डाल दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार किश्त का ट्रांसफर कार्य शुरू होने पर मध्य प्रदेश की 5 लाख महिलाओं के खाते में पहली किश्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सरकार लाड़ली बहना आवास योजना की सारी किस्तों को सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी। जिसके लिए एमपी राज्य सरकार के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है। लाड़ली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List) की इस क़िस्त का लाभ केवल ऐसी महिलाओं को मिलेगा जिनको निरंतर 1 वर्ष से वित्तीय राशि प्राप्त हो रही है।
Also Read: सूर्य घर योजना: अपने घर को बिजलीघर बनाएं, मुफ्त बिजली पाएं!
फिलहाल मध्य प्रदेश (MP) राज्य सरकार के द्वारा लाड़ली बहना आवास योजना को कई महीनो से टाला जा रहा है जिसको लेकर राज्य की महिलाएं चिंतित थी। हालाँकि सरकार निरंतर इसके लिए काम कर रही थी पर अब इसपर लगभग काम पूरा हो चूका है और अब लाभार्थी महिलाओं को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा।
लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ
पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) की तरह ही लाड़ली बहना आवास योजना में मध्य प्रदेश (MP) की महिलाओं के लिए पक्के मकान को बनाने के लिए 1 लाख ₹20,000 तक की धन राशि दी जानी है। इस राशि को मकान निर्माण के लिए सरकार द्वारा चार भागों में लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा ताकि वे आराम से अपने पक्के मकान बनवा सके।
सरकार के द्वारा आवास योजना के लाभ को महिलाओं को चार भागों में इसलिए विभाजित किया गया है ताकि महिलाओं के मकान का निर्माण कर्मवश रूप से किया जा सके। यदि सरकार महिलाओं के लिए पक्के मकान निर्माण की राशि एक साथ दे देगी तो हो सकता है उनसे यह राशि किसी और कार्य में उपयोग हो जाये। जिससे उनका मकान निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पायेगा।
लाड़ली बहना आवास योजना की पहली किस्त
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को पहली किस्त दिए जाने के लिए कार्य प्रक्रिया चालू है। जिसके तहत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाओं के लिए पहली किश्त में सिर्फ ₹25000 खाते में उपलब्ध करवाए जाएँ। इस राशि से भी वे अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू करवा सकती हैं और धीरे धीरे मकान निर्माण पूरा हो जायेगा तथागत उनके सर पर भी छत होगी।
Also Read: पीएम विश्वकर्मा योजना: कारीगरों का सशक्तिकरण (PM Vishwakarma Yojana)
जैसे ही ₹25000 की राशि से आप मकान का निर्माण करवाना शुरू करते हैं उसके कुछ समय बाद ही दूसरी किश्त सरकार भेज देगी और इसी तरह 2 और किश्त आपको दी जाएँगी। लेकिन लाभार्थी महिलाओं को दूसरी किश्त तभी दी जाएगी जब वह पहली किश्त द्वारा किया गया कार्य सरकार को दिखा देती हैं।
लाड़ली बहना आवास योजना की ये किश्त कब तक आएगी इसके लिए अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है लेकिन सूत्रों से पता चला है कि बहुत जल्द किश्त आ जाएगी। अनुमान है कि जा रहा है कि जुलाई माह के अंत तक सरकार के द्वारा यह किश्त महिलाओं के खाता में भेज दी जाएगी।
लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट 2024 कैसे चेक करें?
- लाड़ली बहना आवास योजना की किस्त जारी हो जाने पर लिस्ट चेक करने के लिए बनायीं गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। – https://cmladlibahna.mp.gov.in/
- इस वेबसाइट पर के होम पेज में सबसे पहले अपनी CSC की आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लें।
- लॉगिन करते ही आप नए पेज प्यार पहुँच जायेंगे, जिसमें आपको लिस्ट चेक करने के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- अब आप अगले पेज पर आ जायेंगे जहाँ लिस्ट चेक करने के लिए महिला सदस्य अपना आईडी क्रमांक को दर्ज कर दें।
- आईडी दर्ज करने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा।
- OTP डालते ही लाड़ली बहना आवास योजना किस-किसको प्राप्त हुई है उसकी लिस्ट दिखाई दे जाएगा। आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष : इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ महिलाओं को कब तक मिल सकता है और लाभ कि राशि क्या होगी। इसके साथ ही हमने आपको बताया कि क़िस्त का पैसा कब तक आने कि संभावना है और आप लाभार्थियों की लिस्ट कैसे निकाल सकते हैं।